Skip to main content

असफलता से मुक्ति | failure to success

 


ज़िन्दगी जीना आसान नहीं होता
बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता
जब तक ना पड़े हथोड़े की चोट
पत्थर भी भगवान नहीं होता ।



आप वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो आप करना चाहते थे। आपको लगता है कि आपके दोस्त आप से आगे निकल गए। आपकी उम्र ज्यादा हो गई है। आप पीछे रह गए हैं।
अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप सही जगह है।
हम आपके लिए मोटीवेशन से ब्लॉग ले कर आते हैं। अगर आपके दिन की शुरुवात हमारे वीडियो से होती है, तो आपका पूरा दिन सकारात्मत ऊर्जा के साथ गुजरेगा। आप अपने उद्देश्यों को हासिल कर पायेंगे । आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर ले , और नोटिफिकेशन बेल दबा दे , जिस से की आपके दिन कि पॉजिटिव मोटीवेशन यानि positivation के साथ हो।


1.दोस्तों हम सभी कुछ बनना चाहते हैं। कुछ हासिल करना चाहते हैं। लेकिन कभी ऐसा होता है कि हम उस दौर में खुद को पीछा महसूस करते हैं लोग हम से आगे निकल जाते हैं। और ऐसे में हम चिंतित हो जाते हैं। डिप्रेस हो जाते हैं। दुनिया के महानतम बास्केट बॉल खिलाड़ी माइकल जार्डन ने कहा है -
"मैं अपनी जिंदगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसीलिए मैं सफल होता हूँ." दोस्तों ,


Abraham Lincoln के असफलताओं का रिकॉर्ड बहुत लंबा हैं। 31 वे साल में वे बिज़नेस में फ़ैल हो गए। 32 वें साल में वे state legislator का चुनाव हार गए। 33 वें साल में उन्होंने एक नया बिज़नेस की कोशिस किया, और फिर फ़ैल हो गए। 35 वें साल में उनकी मंगेतर का निधन हो गया। 36 वें साल में उनका nervous break-down हो गया। 43 वें साल में उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ा पर हार गए। 48 वें साल में उसने फिर कोशिस की पर हार गए. 55 वें साल में उन्होंने सीनेट के लिए चुनाव लड़ा पर हार गए, अगले साल उन्होंने वाईस प्रेजिडेंट के लिए चुनाव लड़ा पर हार गए। 59 वें साल में उन्होंने फिर से सीनेट के लिए चुनाव लड़ा पर हार गए। अंत में 1860 में वे अमेरिका के 16 वाँ राष्ट्रपति बने।
उनमें खूबी यह थी कि 30 साल के पीरियड में इतनी बार हारने के बावजूद वे बिल्कुल निराश नहीं हुए,
बल्कि हर बार नए उत्साह के साथ आगे संघर्ष करते रहे।
उनके लिए प्रत्येक हार सिर्फ एक पल की बाधा थी, कोई अंत नहीं।
65 साल के उम्र में कर्नल सैंडर्स का चलता रेस्तरां बंद हो गया । उस वक्त उनकी उम्र 65 हो चुकी थी और हाल यह था की खोने के लिए अब उनके पास में कुछ भी नहीं बचा था।







उनको अपने चिकन प्रयोग पर बहुत भरोसा था । उन्होंने अलग-अलग रेस्टोरेंट से मिलना शुरू किया। और सब उनको रिजेक्ट करते गये।
लेकिन कर्नल सैंडर्स भी अड़े रहे, लगे रहे, सीखते रहे और चलते रहे। और करते-करते एक हजार नौ (1009) लोगो ने उनको रिजेक्ट कर दिया फिर जाकर उनको मिली उनकी पहली हाँ।




हाँ , एक हजार नौ बार रिजेक्ट होने के बाद, एक हजार नौ बार ना सुनने के बाद उनको उनकी पहली हाँ मिली।
सोचो 65 की उम्र में, जब लोग रिटायर हो जाते है, एक इस उम्र में जब लोग दुबारा उठने से हार मान लेते है। उस उम्र में उन्होंने अपने चिकन प्रयोग के साथ एक ऐसा बिज़नस खड़ा कर दिया जो आज 120 देश में है, 18000 से ज्यादा KFC के रेस्टोरेंट्स (Restaurants) है और 20 अरब डॉलर से ज्यादा सालाना कमाती हैं ।

दोनों ने अपनी जिंदगी में बहुत असफलता झेली । अपने परिवार को खोया । दोनों की एक बात same थी कि इन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा । याद रखो हम वही नहीं कर पाते हैं, जिसे पाने की कोशिश हमने छोड़ दी हैं। वरना मेहनत करने वाले तो चांद पे भी पहुच जाते हैं।


उम्र तो बस एक नंबर हैं। आपके पास हासिल करने का जज्बा होना चाहिए। मिलिंद सोमन 52 साल की उम्र में आयरनमैन बन सकते हैं। तो आप इस उम्र में सफल क्यूं नहीं हो सकते। तुम्हारे और सफलता के बीच एक ही बाधा हैं , वो हैं तुम्हारा नजरिया, तुम्हारी सोच ।





Subscribe || Like || Comment || Share Listen Our Podcast on :

Comments

Popular posts from this blog

न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाने का साइंटिफिक तरीका

आने वाले साल में हम ग्रोथ कर सके कुछ और अचीव कर सके इसके लिए हम सब रेजोल्यूशन बनाते है। ‌हममें से ज्यादातर लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाते हैं और मेरा मानना है कि हम सभी को बनाना चाहिए। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में न्यू ईयर रेजोल्यूशन पर एक रिसर्च हुआ। आंकड़े चौंकाने वाले थे। 88% लोगों का न्यू में रिजर्वेशन फेल हो जाता है,  वह उसे पूरा नहीं कर पाते। दोस्तों इस एपिसोड में आप जानेंगे कि कि आपका न्यू ईयर रेजोल्यूशन पूरा क्यों नहीं हो पाता?  मैं आपको न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाने का साइंटिफिक तरीका बताऊंगा जिसको फॉलो करके आप 100% टारगेट अचीव कर पाएंगे इस साइंटिफिक तरीके को मैं पिछले 2 साल से फॉलो  कर रहा हूं और 100 परसेंट रिजल्ट मिल रहा है।  दोस्तों मैं  पिछले 8 सालों से  न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाता आया हूं और और ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के रिसर्च की ही तरह मेरा भी  रिजॉल्यूशन फेल हो जाता था। लेकिन पिछले 2 सालों से मैं न्यू ईयर रिजॉल्यूशन का 100 परसेंट टारगेट अचीव कर रहा हूं। दोस्तों इस विषय पर मैंने एक्सटेंसिव स्टडी किया है और अपने अनुभव से आपको 10 कारण बताऊंगा जिसके कार...

वर्क मोटिवेशन बढ़ाने का तरीका |WORK MOTIVATION BADHANE KA TARIKA

  दोस्तों ,हम सभी को काम करने के लिए एक मोटिवेशन की जरूरत होती है।मोटिवेशन बताता है कि हमें यह काम क्यों करना चाहिए कितनी जल्दी करनी चाहिए। और यह काम हमारे लिए कितना इंपॉर्टेंट है। इस एपिसोड में हम जानेंगे कि हम जरूरी काम करने के लिए मोटिवेशन कहां से लें और मिले मोटिवेशन का इस्तेमाल कैसे करें कि हम उस काम को अच्छी तरह से पूरा कर सके। आमतौर पर दो तरह के लोग होते हैं इंटरनली मोटिवेटेड और एक्सटर्नली मोटिवेटेड। इंटरनल मोटिवेशन सबसे अच्छा होता है, और अगर किसी काम को करने के लिए आप इंटरनली मोटिवेटेड नहीं है , और वह काम आपके लिए जरूरी है तो आप एक्सटर्नल मोटिवेशन ढूंढ सकते हैं और उस एक्सटर्नल मोटिवेशन से आप काम को पूरा कर सकते हैं। यह गलत भी नहीं है दुनिया में अधिकतर लोग अपना काम पूरा करने के लिए या शुरू करने के लिए भी सबसे पहले मोटिवेशन ढूंढते हैं। अक्सर हम खुद को मोटिवेट करने के लिए इंस्पिरेशनल ब्लॉग्स पढ़ते हैं मोटिवेशनल कोट पढ़ते हैं या सेल्फ हेल्प बुक का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके साथ समस्या यह है कि जब तक सेल्फ हेल्प बुक्स या मोटिवेशनल कोट्स हमारे दिमाग में रहता है तब तक हम मोटिवेटे...