आज हम मां यून की बायोग्राफी और उनके विचार जानेंगे। अब आप सोचेंगे कि यह मां यून कौन है ? दोस्तों मां यून जैक मां का ही ओरिजिनल नाम है। 1964 में चीन में जन्मे जैक मा के माता पिता पारंपरिक गाने बजाने का काम करते थे। बचपन में जैक मा अपनी टूटी फूटी इंग्लिश के साथ टूरिस्ट गाइड के तौर पर विदेशी लोगों को चीन के बारे में बताते थे। चीन में अंग्रेजी भाषा को उतनी तवज्जो नहीं दी जाती। धीरे धीरे जैक मा का अंग्रेजी बहुत अच्छा हो गया, अब वह अंग्रेजी शिक्षक बन गया। चुके जैक मा का ओरिजिनल नाम मा यून था, अंग्रेज यह नाम बोल नहीं पाते थे। इसीलिए एक अंग्रेज मित्र ने नाम बदलकर जैक मां कर दिया। जैक मा औसत विद्यार्थी, औसत डीलडोल वाले व्यक्ति थे। अपने शुरुआती दिनों में वह नौकरी करने के लिए दर दर भटकते रहे। वह पुलिस की नौकरी करना चाहते थे लेकिन उनका डीलडोल देखकर उसे मना कर दिया गया। जब पहली बार केएफसी का रेस्टोरेंट उनके शहर में खुला , तो जैक मा ने वहां भी नौकरी के लिए आवेदन दिया। 24 लोगों में से 23 लोगों को वहां नौकरी मिल गई, सिर्फ एक को नौकरी नहीं मिली वो थे जैक मा। शुरुआती जीवन काफी संघर्ष मै गुजरा।
जैक मा 1994 में पहली बार इंटरनेट के बारे में सुना। 1995 में अपने दोस्तों की मदद से इंटरनेट के विषय में जानकारी लेने के लिए अमेरिका गए। अमेरिका में पहली बार उन्होंने इंटरनेट देखा और चलाया।वे अपने दोस्तों की मदद से चीन की जानकारी से भरा हुआ अपना एक अपना पहला वेबसाइट बनाया । ओ वेबसाइट हिट हो गया। जैक मा को इंटरनेट की ताकत का पता चला।
अपने शुरुआती दिनों में जैक मा कंपनियों के लिए वेबसाइट निर्माण किया करते थे। इस बिजनेस से उसे काफी प्रॉफिट हुआ।
उसके बाद जैक मा अपने घर बैठे अपने 17 दोस्तों के साथ मिलकर पहला b2b इकॉमर्स वेबसाइट की शुरुआत की। अपनी वेबसाइट का नाम वह अलीबाबा रखने का मन पहले सही था। धीरे-धीरे अलीबाबा ग्रुप ग्रो करने लगा और पूरे विश्व में 240 देशों में उसका कारोबार शुरू हो गया। जैक मा चीन का सबसे धनी आदमी भी रह चुका है। चीनी प्रोडक्ट्स को दुनिया के घरों में पहुंचाने का काम जैक मा ने बहुत अच्छे तरीके से किया। हालांकि जैक मा और चीनी सरकार के रिश्तो के बीच थोड़ी करवाहट आई है। लेकिन आशा है कि जैक मा इस विकट परिस्थिति से उबर कर फिर से अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। दोस्तों हम जैक मा के उस सोच को समझने की कोशिश करते हैं जिसके आधार पर एक औसत आदमी चीन का सबसे अमीर आदमी बना। यानी जैक मा के कुछ फेमस कोट्स को जानेंगे।
1-जैक मा कहते हैं कि अपने बुरे दिनों में आपको बहुत अधिक फोकस्ड होना होता है और अपने दिमाग पर भरोसा करना होता है ना कि अपनी ताकत पर।
2-आपको अपने विपक्षी से सीखना चाहिए लेकिन कभी भी नकल ना करें अगर नकल किया तो समझो हारे।
3- धैर्य का आप में होना बहुत जरूरी है।
4- हमारे पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। हमारे पास कमी होती है तो सपने देखने वाले लोगों की जो अपने सपनों के लिए मर सके।
5- दूसरों की सफलता से सीखने की वजह उनकी गलतियों से सीखो।ज्यादातर लोग जो असफल होते हैं उनकी असफलता के कारण समान होते हैं लेकिन सफलता के कई वजहों से मिल सकती है।
6- कहते हैं कि कभी हार मत मानो, कल और भी बदतर होगा,लेकिन परसों धूप खिलेगी ।
7- बुद्धिमान लोगों का नेतृत्व करने के लिए एक मूर्ख की जरूरत होती है। अगर टीम में सभी वैज्ञानिक हो तो सबसे अच्छा यह होगा कि किसी किसान को नेतृत्व दें क्योंकि उसके सोचने का तरीका अलग है। जब आपका नजरिया अलग हो तो जितना आसान हो जाता है।
8-बहुत जरूरी चीज जो सभी में होनी चाहिए वह है धैर्य और खुद पर विश्वास।
9-कभी भी कीमतों पर प्रतिस्पर्धा मत करो, बल्कि सेवाओं और इनोवेशन पर प्रतिस्पर्धा करो।
10-अगर आपने कभी प्रयास ही नहीं किया, आप कभी नहीं जान पाएंगे कि कोई मौका है?
11- जिंदगी इतनी छोटी है, इतनी खूबसूरत है। काम के प्रति अपने गंभीर ना रहे। जीवन का आनंद लें।
12- जहां शिकायतें हैं उन्हीं जगहों पर मौके निहित हैं।
Have a good day.
आने वाले साल में हम ग्रोथ कर सके कुछ और अचीव कर सके इसके लिए हम सब रेजोल्यूशन बनाते है। हममें से ज्यादातर लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाते हैं और मेरा मानना है कि हम सभी को बनाना चाहिए। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में न्यू ईयर रेजोल्यूशन पर एक रिसर्च हुआ। आंकड़े चौंकाने वाले थे। 88% लोगों का न्यू में रिजर्वेशन फेल हो जाता है, वह उसे पूरा नहीं कर पाते। दोस्तों इस एपिसोड में आप जानेंगे कि कि आपका न्यू ईयर रेजोल्यूशन पूरा क्यों नहीं हो पाता? मैं आपको न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाने का साइंटिफिक तरीका बताऊंगा जिसको फॉलो करके आप 100% टारगेट अचीव कर पाएंगे इस साइंटिफिक तरीके को मैं पिछले 2 साल से फॉलो कर रहा हूं और 100 परसेंट रिजल्ट मिल रहा है। दोस्तों मैं पिछले 8 सालों से न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाता आया हूं और और ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के रिसर्च की ही तरह मेरा भी रिजॉल्यूशन फेल हो जाता था। लेकिन पिछले 2 सालों से मैं न्यू ईयर रिजॉल्यूशन का 100 परसेंट टारगेट अचीव कर रहा हूं। दोस्तों इस विषय पर मैंने एक्सटेंसिव स्टडी किया है और अपने अनुभव से आपको 10 कारण बताऊंगा जिसके कार...
Comments
Post a Comment