Skip to main content

HAMESHA KHUS RAHNE KA FORMULA || हमेशा ख़ुश रहने का फार्मूला

 दोस्तों , खुश रहना एक आदत है। कुछ लोग बिना मतलब के भी दुखी रहते हैं। Nobody really cares if you are miserable , so you might as well be happy. आप को भी खुश रहना अच्छा लगता है, लेकिन ऐसा नहीं रह पाते । कभी किसी कारण से तो कभी बिना कारण भी। इसे mood swing होना कहते है। आप मूड स्विंग को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम खुश रहने और मूड स्विंग को कंट्रोल करने के उपाय पर बात करेंगे ।

                watch on YouTube


1- पहला उपाय हैं - Breathe Deeply - जब भी आपको लगे कि , कुछ उदासी छा रही है, आप सचेत हो जाए । इस स्थिति में लंबी गहरी सांस ले। थोड़ी ही देर में आप अच्छा महसूस करने लगेंगे ।

2- दूसरा उपाय है- Exercise -रेगुलर एक्सरसाइज सिर्फ आपके शरीर को ही नहीं बल्कि आपके मन को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है ‌। Anxiety, depression, stress सब कम होते हैं एक्सरसाइज करने से। इसके लिए कोई जरूरी नहीं है कि आप जिम जाए या रेगुलर 10 किलोमीटर दौड़े। सुबह में 10 मिनट मॉर्निंग वॉक या प्राणायाम आपके लिए सफिशिएंट है।

3. तीसरा उपाय है- Sufficient Sleep , नींद आपके लिए बहुत जरूरी है। प्रत्येक दिन कम से कम 6 घंटे की नींद ले। आपने यह गौर जरूर किया होगा कि जिस रात आपकी नींद अच्छी नहीं होती अगले दिन आपको तनाव ,anxiety,गुस्सा और चिरचिरापन होता है। अच्छी नींद के लिए आपका कमरा साफ सुथरा हो, बिस्तर साफ हो आपके कमरे में ज्यादा रोशनी ना हो।



4 - चौथा उपाय है, Eat with mood in mind - आप यह जानते हैं कि आपके खाने-पीने का ढंग आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। इसी तरह का असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी होता है। कार्बोहाइड्रेट ,सेरोटोनिन रिलीज करता है जिसे फील गुड हार्मोन भी बोला जाता है। ज्यादा शुगर या स्टार्च ना ले। ज्यादा तली हुई ऑयली चीजें खाने से बचें। आप चाहे तो सप्ताहिक फूड चार्ट भी बना सकते हैं।

5- पांचवा उपाय है, Meditate, आपने मेडिटेशन बहुत बार सुना होगा। आज बहुत लोग मेडिटेशन कर रहे हैं। आप 10 मिनट मेडिटेशन से शुरुआत कर सकते हैं। इसके परिणाम बहुत अच्छे आते हैं।

6- छठा उपाय है- Let go of grudges - दूसरों को माफ कर दे, आप जितनी जल्दी लोगों को माफ करेंगे आपको इतनी ज्यादा शांति मिलेगी। हालांकि माफ कर दे कहना बहुत आसान है लेकिन करना बहुत ही मुश्किल। आपको इसकी आदत डालनी होगी।
7 सातवां उपाय हैं- listen to music - आप जब भी तनाव थकान या चिंता महसूस करें तब आप अपने पसंद के गाने सुनें। गाने आपके मूड को एलिवेट करता है।

8 आठवा उपाय हैं- Have a to-do list- जब आप अपने काम में बिजी होते हैं तब आप दुखी नहीं होते।अगर प्रत्येक दिन हमारे पास पहले से डिसाइडेड काम हो तो दुखी होना बहुत ही मुश्किल होता है। Busy schedule is a happy schedule.

9 नवां हैं, Watch your thoughts -मन बहुत चंचल होता है। वो कभी भी कुछ भी सोचने लग जाता है। इसलिए हमें अवेयर होना चाहिए कि हमारे मन में अभी क्या विचार चल रहे हैं।अगर कुछ गलत चल रहा है या कुछ दुखी करने वाला विचार आपके मन में चल रहा है तो तुरंत उसे बंद करें कुछ नया सोचा कुछ अच्छा सोचा। Law of attraction में बताया गया है कि हम जो भी सोचते हैं चाहे दुख के बारे में या खुशी के बारे में धीरे-धीरे वैसे और भी विचार हमारे मन में आने लगते हैं। इसीलिए अगर आप अच्छा सोचेंगे ,अपनी खुशी के बारे में सोचेंगे तो ढेर सारी खुशियों के पल आपको याद आने लगेंगे। और अगर आप अपने गमों के बारे में सोचेंगे तो उसे ढेर सारे वाकया आपको याद आने लगे जो आपको दुखी कर देगा।
इसलिए विचारों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

10 - दसवां हैं -Spend time with nature, जब भी वक्त मिले घूमने प्रकृति के बीच चले जाएं। नेचर आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा।

11- ग्यारहवा हैं, Cut your screen time - टीवी मोबाइल या कंप्यूटर पर फालतू का वक्त ना बर्बाद करे। इससे अच्छा होगा कि आप कोई बुक पढ़े। और अगर आप टीवी देख रहे हैं मोबाइल देख रहे हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें की नेगेटिव कंटेंट को कंज्यूम ना करे ।

12 बारहवां हैं -Cultivate reading habit -किताबें आपके विजन को बड़ा करने में आपकी मदद करती है। किताबों के माध्यम से आप वह महसूस कर सकते हैं ,वह जान सकते हैं जिसे आपने कभी नहीं देखा। इसलिए किताबों को अपने दोस्त बना, प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा जरूर पढ़ें।

13 तेरहवां हैं - Keep a clean and decluttered house-अपने घर को साफ सुथरा रखे। साफ सुथरा और व्यवस्थित घर रहने से आपको किसी सामान को ढूंढने में वक्त नहीं लगेगा। आपका समय बचेगा और आपके घर का एक एसथेटिक सेंस भी होगा। जोकि आपकी मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
Have a great day.



Positive Motivation i.e. PositiVation is a unique idea to help humanity through motivational video and podcast  to achieve great. During covid-19 pandemic whole world was depressed , sad and frightened. During that period we thought to bring about positive change in people life.  This Channel provides you the best motivational speech in Hindi category . we will provide inspirational and positive quotations. ==================================================================== Subscribe || Like || Comment || Share  Listen Our Podcast on : On Khabri :- https://bit.ly/3oIW7zh Google podcast :- https://bit.ly/345SNq4 Sportify :-      https://open.spotify.com/show/1lfbJsH... Anchor :- https://anchor.fm/positivation Breaker :- https://www.breaker.audio/positivation Pocket Casts :- https://pca.st/3km78uuq 

Tags: #motivation #book #hindi #selfhelp#motivationalvideo #motivationalvideoinhindi #lifequotesinhindi #success #safalta_ki_kahani #positivemotivation #howto#successtips #tips #business #motivational video #motivationalvideoinhindi #inspirational #speech#powerful

Comments

Popular posts from this blog

न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाने का साइंटिफिक तरीका

आने वाले साल में हम ग्रोथ कर सके कुछ और अचीव कर सके इसके लिए हम सब रेजोल्यूशन बनाते है। ‌हममें से ज्यादातर लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाते हैं और मेरा मानना है कि हम सभी को बनाना चाहिए। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में न्यू ईयर रेजोल्यूशन पर एक रिसर्च हुआ। आंकड़े चौंकाने वाले थे। 88% लोगों का न्यू में रिजर्वेशन फेल हो जाता है,  वह उसे पूरा नहीं कर पाते। दोस्तों इस एपिसोड में आप जानेंगे कि कि आपका न्यू ईयर रेजोल्यूशन पूरा क्यों नहीं हो पाता?  मैं आपको न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाने का साइंटिफिक तरीका बताऊंगा जिसको फॉलो करके आप 100% टारगेट अचीव कर पाएंगे इस साइंटिफिक तरीके को मैं पिछले 2 साल से फॉलो  कर रहा हूं और 100 परसेंट रिजल्ट मिल रहा है।  दोस्तों मैं  पिछले 8 सालों से  न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाता आया हूं और और ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के रिसर्च की ही तरह मेरा भी  रिजॉल्यूशन फेल हो जाता था। लेकिन पिछले 2 सालों से मैं न्यू ईयर रिजॉल्यूशन का 100 परसेंट टारगेट अचीव कर रहा हूं। दोस्तों इस विषय पर मैंने एक्सटेंसिव स्टडी किया है और अपने अनुभव से आपको 10 कारण बताऊंगा जिसके कार...

असफलता से मुक्ति | failure to success

  ज़िन्दगी जीना आसान नहीं होता बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता जब तक ना पड़े हथोड़े की चोट पत्थर भी भगवान नहीं होता । आप वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो आप करना चाहते थे। आपको लगता है कि आपके दोस्त आप से आगे निकल गए। आपकी उम्र ज्यादा हो गई है। आप पीछे रह गए हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप सही जगह है। हम आपके लिए मोटीवेशन से ब्लॉग ले कर आते हैं। अगर आपके दिन की शुरुवात हमारे वीडियो से होती है, तो आपका पूरा दिन सकारात्मत ऊर्जा के साथ गुजरेगा। आप अपने उद्देश्यों को हासिल कर पायेंगे । आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर ले , और नोटिफिकेशन बेल दबा दे , जिस से की आपके दिन कि पॉजिटिव मोटीवेशन यानि positivation के साथ हो। 1.दोस्तों हम सभी कुछ बनना चाहते हैं। कुछ हासिल करना चाहते हैं। लेकिन कभी ऐसा होता है कि हम उस दौर में खुद को पीछा महसूस करते हैं लोग हम से आगे निकल जाते हैं। और ऐसे में हम चिंतित हो जाते हैं। डिप्रेस हो जाते हैं। दुनिया के महानतम बास्केट बॉल खिलाड़ी माइकल जार्डन ने कहा है - "मैं अपनी जिंदगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसीलिए मैं सफल होता हूँ." दोस्तों ,...

वर्क मोटिवेशन बढ़ाने का तरीका |WORK MOTIVATION BADHANE KA TARIKA

  दोस्तों ,हम सभी को काम करने के लिए एक मोटिवेशन की जरूरत होती है।मोटिवेशन बताता है कि हमें यह काम क्यों करना चाहिए कितनी जल्दी करनी चाहिए। और यह काम हमारे लिए कितना इंपॉर्टेंट है। इस एपिसोड में हम जानेंगे कि हम जरूरी काम करने के लिए मोटिवेशन कहां से लें और मिले मोटिवेशन का इस्तेमाल कैसे करें कि हम उस काम को अच्छी तरह से पूरा कर सके। आमतौर पर दो तरह के लोग होते हैं इंटरनली मोटिवेटेड और एक्सटर्नली मोटिवेटेड। इंटरनल मोटिवेशन सबसे अच्छा होता है, और अगर किसी काम को करने के लिए आप इंटरनली मोटिवेटेड नहीं है , और वह काम आपके लिए जरूरी है तो आप एक्सटर्नल मोटिवेशन ढूंढ सकते हैं और उस एक्सटर्नल मोटिवेशन से आप काम को पूरा कर सकते हैं। यह गलत भी नहीं है दुनिया में अधिकतर लोग अपना काम पूरा करने के लिए या शुरू करने के लिए भी सबसे पहले मोटिवेशन ढूंढते हैं। अक्सर हम खुद को मोटिवेट करने के लिए इंस्पिरेशनल ब्लॉग्स पढ़ते हैं मोटिवेशनल कोट पढ़ते हैं या सेल्फ हेल्प बुक का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके साथ समस्या यह है कि जब तक सेल्फ हेल्प बुक्स या मोटिवेशनल कोट्स हमारे दिमाग में रहता है तब तक हम मोटिवेटे...