Skip to main content

Six Types of Office Politicians and their Remedy | ऑफिस पॉलिटिशियन और उनसे निपटने का उपाय .

दोस्तों अगर आप ऑफिस जा रहे हैं या भविष्य में जाने वाले हैं    तो प्रत्येक ऑफिस में आपको ऑफिस पॉलिटिक्स जरूर मिलेगा। और हर ऑफिस में आपको सिर्फ छह प्रकार के पॉलिटिशन मिलेंगे , ,इनमें से कुछ अच्छे होंगे कुछ बुरे होंगे। आपको इन सब से निपटना होगा जिससे कि आपका ऑफिस लाइफ ठीक ढंग से चल सके और आप पर्सनल ग्रोथ भी कर सके। इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे कि आपकी ऑफिस में  ये 6 प्रकार के पॉलिटिशियन कौन है और आपको इस से कैसे निपटना है ।


ऑफिस पॉलिटिक्स  वो एक्टिविटी हैं, जो सिर्फ 2 चीजो के लिए होती है,   power या authority

दुनिया का कोई ऐसा ऑर्गनाइजेशन नहीं हैं, जहां ऑफिस पॉलिटिक्स ना हो। लेकिन अच्छे ऑर्गनाइजेशन में ये व्यक्तिगत विकाश के साथ ऑर्गनाइजेशन के ग्रोथ में भी मदद करती है। इस सें उल्टा , लूज ऑर्गनाइजेशन में नेगेटिव ऑफिस पॉलिटिक्स के कारण एक विषाक्त माहौल बन जाता है। लोगों के कार्य निस्पादन पर प्रतिकूल असर करता है। 


आइए जानते हैं , ये 6 प्रकार के ऑफिस पॉलिटीशियन काउन्न  हैं, और हमे इनसे कैसे निपटना चाहिए। 


सबसे पहला हैं 

1- Gossipers यानि चुगलखोर - ये ऑफिस में क्या चल रहा है, कौन किसके साथ हैं, कौन किसके खिलाफ हैं, सब जानते हैं। इस तरह के लोग दूसरे की गोपनीय जानकारी को भी साझा करने से नहीं झिझकते । ये लोग किसी के नहीं होते । इन से बच के रहना चाहिए। इन से निपटने का उपाय है कि आप सिर्फ व्यवसाय से संबंधित बातें ही करे, अगर गलती से व्यक्तिगत जीवन की बातें शुरू हो भी जाए तो बातचीत को बहुत ही छोटा रखे , और जितना जल्द हो कन्वर्सेशन से निकल जाय।


दूसरा होता है 2- Credit Thief यानि क्रेडिट चोर - ये हमेशा दूसरों से आगे रहना चाहते हैं इसलिए  दूसरे के काम की भी क्रेडिट खुद ले लेते हैं। ऐसे लोग वाहवाही के लिए जीते हैं। ये लोगों के आइडिया को चुरा लेते हैं, उसे अपना बताने लगते हैं। ऑफिस में क्रेडिट चोर से बचने का 2 तरीका है, अपने काम के बारे में सहकर्मियों को बता के रखो और बॉस को अपडेट देते रहो। जिस से कि बॉस को ये  पता हो कि ये काम किसने किया और क्रेडिट चोर आपका क्रेडिट ना चुरा सके।


ऑफिस में तीसरे तरह का पॉलिटीशियन होता है - bootlicker यानि चापलूस - इस तरह के लोग सब की बड़ाई करते रहते हैं। असल में इन्हे खुद ही ऑफिस में एक पोजिशन चाहिए होगा हैं। ये झूठे- सच्चे सब तरह में कॉम्प्लीमेंट देते फिरते है। वैसे तो इस तरह के लोगों से खासा नुकसान नहीं होगा हैं, लेकिन अगर कोई इसके झूठे बड़ाई को सही मान बैठे तो, ऑफिस के कार्यप्रणाली में दिक्कत आ सकती हैं। लोगों के मन में false ego आ सकता है। लकिली चापलूसो को ऑफिस में सब पहचानता है, इस लिए ऐसे लोगों से बचने के लिए आप को कुछ विशेष नहीं करना होता हैं। बस इतना कि इनके फेक कमिमेंग को सही मान कर ज्यादा घमंडी ना बने।


ऑफिस में चौथे तरह का पॉलिटीशियन होता है traitor यानि  गद्दार । ये खुले तौर पर सहकर्मियों की आलोचना करते हैं। कभी अपनी गलती नहीं मानते, और इनका बस चले तो सहकर्मियों के जिंदगी से भी खेल जाते हैं। इस तरह के लोग सिर्फ एक ही उद्देश्य से काम करते हैं, वो है खुद का लाभ। ऑफिस के गद्दारों से बात करते वक्त आपको बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। कोशिश करे जितना कम बात हो, या ना हो तो बेहतर होगा । सिर्फ छोटा, संतुलित, ऑफिशियल और भावनाओं को किनारे कर के ही इनसे बात करे । इनसे कोई भी व्यक्तिगत संपर्क ना रखे ।




पांचवे तरह के ऑफिस पॉलिटीशियन होते हैं, lobbyist , यानि प्रचारक । इस तरह के लोग आमतौर पर मेहनती ही होते हैं,  लेकिन काम से ज्यादा ध्यान अपने विचारो को प्रसारित करने में लगे रहते हैं। मतलब कि अगर इन्होने एक काम किया तो उसे 10 बता के प्रसारित करेंगे, जिस से के वो अथॉरिटी को प्रभावित कर सके। ऐसे लोग डिफरेंट ओपिनियन सुनना पसंद नहीं करते लेकिन आप तर्कों के साथ अपना पक्ष जरूर रखें


छठे तरह का ऑफिस पॉलीटिशियन होता है advisor यानी सलाहकार। इस तरह के लोग संस्थान की निर्णय क्षमता को प्रभावित करते हैं। ऑफिस के बॉस के काफी करीबी होते हैं, और बॉस इन  पर विश्वास करते हैं। इनको पता होता  है कि ऑफिस में क्या चल रहा है । इसलिए एडवाइजर से अच्छा रिलेशन बनाकर रखें । या  संभव हो तो खुद भी एक एडवाइजर बने। लेकिन सबसे अच्छा होगा कि आप अपने काम से जाने जाए।


Have a great day.



Positive Motivation i.e. PositiVation is a unique idea to help humanity through motivational video and podcast  to achieve great. During covid-19 pandemic whole world was depressed , sad and frightened. During that period we thought to bring about positive change in people life.
 This Channel provides you the best motivational speech in Hindi category . we will provide inspirational and positive quotations.

====================================================================
Subscribe || Like || Comment || Share 

Listen Our Podcast on :
Google podcast :- https://bit.ly/345SNq4
Pocket Casts :- https://pca.st/3km78uuq


Follow us :


Tags:
#motivation #book #hindi #selfhelp#motivationalvideo #motivationalvideoinhindi
#lifequotesinhindi #success #safalta_ki_kahani #positivemotivation #howto#successtips #tips #business #motivational video #motivationalvideoinhindi #inspirational #speech#powerful



Comments

Popular posts from this blog

न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाने का साइंटिफिक तरीका

आने वाले साल में हम ग्रोथ कर सके कुछ और अचीव कर सके इसके लिए हम सब रेजोल्यूशन बनाते है। ‌हममें से ज्यादातर लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाते हैं और मेरा मानना है कि हम सभी को बनाना चाहिए। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में न्यू ईयर रेजोल्यूशन पर एक रिसर्च हुआ। आंकड़े चौंकाने वाले थे। 88% लोगों का न्यू में रिजर्वेशन फेल हो जाता है,  वह उसे पूरा नहीं कर पाते। दोस्तों इस एपिसोड में आप जानेंगे कि कि आपका न्यू ईयर रेजोल्यूशन पूरा क्यों नहीं हो पाता?  मैं आपको न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाने का साइंटिफिक तरीका बताऊंगा जिसको फॉलो करके आप 100% टारगेट अचीव कर पाएंगे इस साइंटिफिक तरीके को मैं पिछले 2 साल से फॉलो  कर रहा हूं और 100 परसेंट रिजल्ट मिल रहा है।  दोस्तों मैं  पिछले 8 सालों से  न्यू ईयर रेजोल्यूशन बनाता आया हूं और और ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के रिसर्च की ही तरह मेरा भी  रिजॉल्यूशन फेल हो जाता था। लेकिन पिछले 2 सालों से मैं न्यू ईयर रिजॉल्यूशन का 100 परसेंट टारगेट अचीव कर रहा हूं। दोस्तों इस विषय पर मैंने एक्सटेंसिव स्टडी किया है और अपने अनुभव से आपको 10 कारण बताऊंगा जिसके कार...

असफलता से मुक्ति | failure to success

  ज़िन्दगी जीना आसान नहीं होता बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता जब तक ना पड़े हथोड़े की चोट पत्थर भी भगवान नहीं होता । आप वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो आप करना चाहते थे। आपको लगता है कि आपके दोस्त आप से आगे निकल गए। आपकी उम्र ज्यादा हो गई है। आप पीछे रह गए हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप सही जगह है। हम आपके लिए मोटीवेशन से ब्लॉग ले कर आते हैं। अगर आपके दिन की शुरुवात हमारे वीडियो से होती है, तो आपका पूरा दिन सकारात्मत ऊर्जा के साथ गुजरेगा। आप अपने उद्देश्यों को हासिल कर पायेंगे । आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर ले , और नोटिफिकेशन बेल दबा दे , जिस से की आपके दिन कि पॉजिटिव मोटीवेशन यानि positivation के साथ हो। 1.दोस्तों हम सभी कुछ बनना चाहते हैं। कुछ हासिल करना चाहते हैं। लेकिन कभी ऐसा होता है कि हम उस दौर में खुद को पीछा महसूस करते हैं लोग हम से आगे निकल जाते हैं। और ऐसे में हम चिंतित हो जाते हैं। डिप्रेस हो जाते हैं। दुनिया के महानतम बास्केट बॉल खिलाड़ी माइकल जार्डन ने कहा है - "मैं अपनी जिंदगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसीलिए मैं सफल होता हूँ." दोस्तों ,...

वर्क मोटिवेशन बढ़ाने का तरीका |WORK MOTIVATION BADHANE KA TARIKA

  दोस्तों ,हम सभी को काम करने के लिए एक मोटिवेशन की जरूरत होती है।मोटिवेशन बताता है कि हमें यह काम क्यों करना चाहिए कितनी जल्दी करनी चाहिए। और यह काम हमारे लिए कितना इंपॉर्टेंट है। इस एपिसोड में हम जानेंगे कि हम जरूरी काम करने के लिए मोटिवेशन कहां से लें और मिले मोटिवेशन का इस्तेमाल कैसे करें कि हम उस काम को अच्छी तरह से पूरा कर सके। आमतौर पर दो तरह के लोग होते हैं इंटरनली मोटिवेटेड और एक्सटर्नली मोटिवेटेड। इंटरनल मोटिवेशन सबसे अच्छा होता है, और अगर किसी काम को करने के लिए आप इंटरनली मोटिवेटेड नहीं है , और वह काम आपके लिए जरूरी है तो आप एक्सटर्नल मोटिवेशन ढूंढ सकते हैं और उस एक्सटर्नल मोटिवेशन से आप काम को पूरा कर सकते हैं। यह गलत भी नहीं है दुनिया में अधिकतर लोग अपना काम पूरा करने के लिए या शुरू करने के लिए भी सबसे पहले मोटिवेशन ढूंढते हैं। अक्सर हम खुद को मोटिवेट करने के लिए इंस्पिरेशनल ब्लॉग्स पढ़ते हैं मोटिवेशनल कोट पढ़ते हैं या सेल्फ हेल्प बुक का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके साथ समस्या यह है कि जब तक सेल्फ हेल्प बुक्स या मोटिवेशनल कोट्स हमारे दिमाग में रहता है तब तक हम मोटिवेटे...